Advertisement
breaking news

चंडीगढ़ के स्कूल में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से 1 की मौत, 13 बच्चे घायल

अन्य

चंडीगढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है। कार्मल कान्वेंट स्कूल में सुबह ही एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से कई बच्चे इसकी चपेट में आए हैं। बताया जा रहा है कि एक बच्चे की मौत और 13 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।

Advertisement

हादसा उस समय हुआ, जब स्कूल में लंच टाइम था और कई बच्चे इस बड़े पेड़ के पास खेल रहे थे, तभी अचानक पेड़ बच्चों के ऊपर गिर गया। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari