breaking news

Chandigarh Mayor Election –  BJP की जीत, AAP-कांग्रेस को झटका, केजरीवाल बोले दिनदहाड़े बेईमानी की गई

अन्य

Chandigarh Mayor Election – चंडीगढ़ में आज हुए मेयर के चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की।

Chandigarh Mayor Election

मनोज सोनकर को चंडीगढ़ का नया मेयर चुना गया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को शिकस्त दी।

बीजेपी के खाते में 16 वोट आए तो इंडिया गठबंधन के खाते में 12 वोट आए। 8 वोट रद्द हुए हैं।

जो वोट रद्द हुए वो इंडिया गठबंधन की पार्टियां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के हैं। इंडिया गठबंधन के पास 20 की संख्या थी, उनको सिर्फ 12 वोट पड़े हैं और 8 वोट कैंसिल हुए हैं।

आप और कांग्रेस के पार्षदों द्वारा बीजेपी पर प्रेसिडिंग ऑफिसर से मिली भगत करके वोट रद्द करवाने का आरोप लगाया जा रहा है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है।

यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।

Share