Advertisement
sunlight news

भाजपा नेता चंद्र कुमार बोस ने भी उठाया संशोधित नागरिकता कानून पर सवाल

कोलकाता

कोलकाता। संशोधित नागरिकता कानून पर अब भारतीय जनता पार्टी के अंदर भी विरोध शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र चंद्र कुमार बोस ने मंगलवार को दो ट्वीट कर इस पर सवाल खड़ा किया है।

Advertisement

उन्होंने कहा है कि नागरिकता अधिनियम में मुस्लिम शरणार्थियों को भी नागरिकता देने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। संशोधित नागरिकता अधिनियम 2019 धर्म से संबंधित नहीं है तो हम इसके जरिए केवल हिंदू, सिख, बौद्ध, क्रिश्चियन, पारसी और जैन को नागरिकता क्यों दे रहे हैं। मुस्लिमों को इसमें क्यों शामिल नहीं किया जा रहा है। चीजें पारदर्शी होनी चाहिए।

दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा है कि भारत की तुलना दूसरे देश से नहीं की जा सकती है क्योंकि हम सभी धर्मों को समान भाव से स्वीकार करने वाले हैं।

बोस का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही कोलकाता में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नागरिकता अधिनियम के समर्थन में महारैली की। इसके अलावा पार्टी के आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर अकाउंट के माध्यम से नागरिकता अधिनियम के पक्ष में वीडियो बनाकर भ्रम दूर करने की कोशिश की जा रही है। इसमें मुसलमानों को भी साथ खड़े होने का आह्वान किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari