sunlight news

चंद्रबाबू की भूख हड़ताल को ममता बनर्जी का समर्थन

दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ मिला है। सोमवार को ममता ने उन्हें फोन के जरिए समर्थन दिया है। ममता ने कहा है कि नायडू का यह कदम बिल्कुल सही है और उनके साथ वह मजबूती से खड़ी हैं।आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे हैं। नायडू ने केंद्र सरकार पर राजधर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही विपक्षी पार्टियों द्वारा शासित राज्यों के साथ भेदभाव करने का तोहमत भी जड़ा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद्रबाबू को फोन कर उनको समर्थन दिया है।

उल्लेखनीय है कि गत तीन फरवरी को कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ सीबीआई कार्रवाई को लेकर जब ममता बनर्जी भी धर्मतल्ला के मेट्रो चैनल पर धरने पर बैठी थीं तो तीसरे दिन यानी छह तारीख को चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचे। विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने ममता का धरना समाप्त कराया था।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *