Advertisement
Rakesh roshan ashok chandana op rajbhar chandrayaa

Chandrayaan 3 – किसीने Rakesh Roshan को बताया एस्ट्रोनॉट तो किसीने चंद्रयान में भेज दिए यात्री, देखें नेताओं के बयान

देश

Chandrayaan 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग का जश्न पूरा देश मना रहा है। पूरा देश इसरो को बधाई दे रहे हैं। इस बीच देश के कुछ नेताओं के बयान वायरल हो रहें हैं। किसी ने Rakesh Roshan को बताया एस्ट्रोनॉट तो किसीने चंद्रयान में भेज दिए यात्री।

जब Rakesh Roshan चांद पर पहुंचे थे तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था कि वहां से भारत कैसा दिखता है

नेताओं ने ऐसी बातें कर दी जो की चर्चा का विषय बन गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसरो को बधाई दी लेकिन एक गलती की वजह से चर्चाओं में आ गईं। उन्होंने इसरो को शुभकामनाएं दीं। इसी दौरान जब उन्होंने 1984 के मिशन पर बोलते हुए एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा के बजाय Rakesh Roshan का नाम ले लिया। इसे लेकर वह चर्चा में आ गई हैं। ममता बनर्जी ने कहा जब राकेश रोशन चांद पर पहुंचे थे तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था कि वहां से भारत कैसा दिखता है।

Advertisement

Chandrayaan 3 को लेकर क्या बोले राजस्थान के मंत्री Ashok Chandana

राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चंदना ने कहा कि वह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जो यात्री गए हैं उनको सलाम करता हूँ। हमारे देश ने विज्ञान और अंतरिक्ष में रिसर्च में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। जबकि चंद्रयान-3 मानवरहित मिशन है।

धरती पर आने के बाद देशवासियों को करना चाहिए स्वागत- ओपी राजभर

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें ओपी राजभर ने कहा कि चंद्रयान 3 के वैज्ञानिकों को हम बधाई देते हैं। कल धरती पर सकुशल उसके आने का जो टाइम है, आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए।

नीतीश कुमार के रिएक्शन से लगा कि नही है कुछ जानकारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो चंद्रयान से जुड़े सवाल को सुनकर हैरान ही रह गए। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे चंद्रयान के लैंडिंग पर सवाल पूछा तो वह हैरत में पड़ गए। उन्हें बगल में खड़े व्यक्ति ने चंद्रयान के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने फिर इस पर जवाब दिया, अच्छी बात है। उनके रिएक्शन को देखकर लग रहा था कि उनको भी इस मिशन के बारे में कोई खासी जानकारी नहीं है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari