Chandrayaan 3 updates

Chandrayaan 3 – चंद्रयान-3 की कुछ देर में लॉन्चिंग

देश

Chandrayaan 3 के जरिए इसरो अपने अधूरे मिशन को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा रहा है। चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में लॉन्चपैड से उड़ान भरेगा। इस मिशन को LVM-3 के जरिए लॉन्च किया जा रहा है, जिसका कुल वजन 640 टन है। इस रॉकेट की कुल हाइट 43.43 मीटर है, चंद्रयान-3 का लैंडर 1749 किग्रा और रोवर 26 किग्रा का है। विक्रम लैंडर मिशन की कुल लाइफ 1 लूनर डे यानी 14 दिन है, जबकि प्रज्ञान रोवर की लाइफ भी इतनी ही है।

Chandrayaan 3

यहां लैंडर का काम चांद के दक्षिणी हिस्से पर सॉफ्ट लैंडिंग कराना है और प्रज्ञान का काम चांद पर मौजूद पानी, खनिज को पता लगाना है। आज जब भारत अपने इस मून मिशन को लॉन्च कर रहा है, तब पूरी दुनिया ISRO की ओर देख रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि 14 जुलाई को भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. मैं चंद्रयान-3 मिशन के लिए सभी को शुभकामनाएं देता हूं, आप सभी को इसके बारे में और ज्यादा जानना चाहिए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari