Advertisement
Chandrayaan 3 updates

Chandrayaan 3 live – आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर लैंड करेगा Chandrayaan 3, दुनिया की भी टिकी है नजर

देश

Chandrayaan 3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर (Chandrayaan 3 live) चांद पर लैंड करेगा। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में पूजा-पाठ और दुआओं का दौर जारी है। भारत के इस मिशन को लेकर पूरी दुनिया की दिलचस्पी इसलिए भी है क्योंकि साउथ पोल पर अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है।

Advertisement

Chandrayaan 3 live

हाल में रूस ने अपने चंद्र मिशन ‘लूना-25’ से यहां पहुंचने की कोशिश की लेकिन वह क्रैश हो गया और उसका मिशन फेल हो गया। चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग निश्चित रूप से भारत को स्पेस पॉवर बनाएगी।

Chandrayaan 3 live

वहीं, चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के मामले में अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा। चंद्रयान-3 मिशन पर 615 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इस मिशन का मकसद दक्षिणी ध्रुव पर पानी, खनिज धातुओं के भंडार और जीवन की संभावनाओं की तलाश करना है। उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को चंद्रयान 3 लांच किया गया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari