Advertisement
breaking news

सीएम चन्‍नी मंत्रियों व अफसरों संग जाएंगे करतापुर साहिब, नवजाेत सिद्धू को नहीं मिली अनुमति

पंजाब

गुरु पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर खुलने का स्वागत तो सभी ने एक सुर में हर्ष जताकर किया लेकिन गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकने जाने के मामले में फिर टकराव की बात सामने आ गई।

Advertisement

 

सीएम चरणजीत चन्नी गुरुवार को अपनी कैबिनेट के साथ करतारपुर साहिब माथा टेकने जाएंगे लेकिन पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को आधिकारिक तौर पर इस जत्थे का हिस्सा नहीं होने की जानकारी दी गई है।

 

यह दावा सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला ने किया है। दल्ला ने बताया कि सिद्धू को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है कि वह 18 के बजाय 20 नवंबर को जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू को पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों के साथ जाना था। उन्होंने पूरी तैयारी भी कर ली थी। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari