breaking news

चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री

अन्य
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पंजाब में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कई घंटों की माथापच्ची के बाद रविवार शाम को चरणजीत सिंह चन्नी  के नाम पर मुहर लग गई। वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

 

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुने जाने का ऐलान किया।

 

चन्नी से पहले पंजाब सरकार में मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम को तकरीबन फाइनल बताया जा रहा था, लेकिन आखिरी समय में उनके नाम की जगह चरणजीत सिंह के नाम का ऐलान किया गया। यह पहली बार होगा, जब पंजाब में दलित नेता को राज्य की कमान सौंपी गई है।

Share from here