Advertisement
breaking news

सुकमा – नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद 5 शहीद, 21 जवान लापता

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर सीमावर्ती इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए थे और 30 जवान घायल हो गए थे। वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में 21 जवानों के लापता होने की खबर है। 

इधर गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात की है और सीआरपीएफ के महानिदेशक को घटनास्थल पर जाने के लिए कहा। वहीं सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। शहीद हुए पांच जवानों में से दो जवानों के शवों को बरामद कर लिया गया है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari