breaking news

छत्तीसगढ़: छह और कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना, 15 पहले से डाले हुए हैं डेरा

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस में सब सामान्य नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अन्य वरिष्ठ नेता भले संकट से इनकार कर रहे हों, लेकिन वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव व बघेल के बीच कुर्सी का संघर्ष साफ नजर आ रहा है।

 

15 विधायक पहले से दिल्ली में डटे हैं और शुक्रवार को छह और रायपुर से दिल्ली कूच कर गए हैं। हालांकि इन विधायकों का दावा है कि वे ‘निजी यात्रा’ पर दिल्ली जा रहे हैं। 

 

शुक्रवार को जो छह कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना हुए हैं, उनमें  शिशुपाल शौरी, किस्मत लाल नंद, संतराम नेताम, राम कुमार यादव, उत्तरी जांगड़े और कृष्ण कुमार ध्रुव शामिल हैं।

Share