Advertisement

चीन के गैस प्लांट में धमाका, 10 लोगों की मौत

विदेश

बीजिंग। चीन के हनेनान प्रांत के सैनमेनेक्सिया शहर में शुक्रवार को गैस प्लांट में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है और 19 अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी स्थानीय चैनल से शनिवार को मिली।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि तीन किलोमीटर तक दूर तक की इमारतों के शीशे टूट गए। सभी तरह के प्रोडक्शन प्लांट में रोक लगा दी गई है।घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि गैस प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था काफी अच्छी थी। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि आग लगने का कारण क्या था। इसमें करीब 1200 कर्मचारी काम करते हैं। इससे पहले जियांगसू प्रांत के एक केमिकल प्लांट में भी धमाका हुआ था और 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari