breaking news

Chit Fund Case – चिटफंड धोखाधड़ी मामले में 2 गिरफ्तार

कोलकाता

Chit Fund Case – चिटफंड धोखाधड़ी मामले में प्रयाग समूह के दो डायरेक्टर वासुदेव बागची और अभिक बागची को गिरफ्तार किया गया है।

Chit Fund Case

ईडी ने मंगलवार को प्रयाग ग्रुप के दो निदेशकों के न्यू अलीपुर स्थित घर की तलाशी ली थी। जमाकर्ताओं से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में वासुदेव बागची और अभिक बागची को गिरफ्तार किया गया है।

आज उन्हें कोर्ट ले जाया जाएगा। इससे पहले प्रयाग ग्रुप के नेताओं को 2017 में ओडिशा में दर्ज एक मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल जमानत पर बाहर थे।

अब ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बीते कल केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली और कोलकाता समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी।

ईडी ने न्यू अलीपुर के बेहाला स्थित प्रयाग ग्रुप के निदेशकों के घर पर छापेमारी की। राज्य के बाहर, प्रयाग समूह ओडिशा, असम, त्रिपुरा सहित पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में फैला हुआ है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari