Advertisement
breaking news

Chopra में पुलिस पर धारदार हथियार से हमला, 4 घायल

बंगाल

Chopra – उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में पुलिस पर हमला हुआ है। हमला धारदार हथियार से किया गया। घटना में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

Advertisement

Chopra

घटना बुधवार देर रात चोपड़ा के अमतला इलाके में हुई।प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि पुलिसकर्मी कल रात किसी ऑपरेशन पर निकले थे।

उसी वक्त बदमाशों के एक समूह ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो पुलिस अधिकारी, एक कांस्टेबल और एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

गौरतलब है कि चोपड़ा क्षेत्र में एक के बाद एक अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। ऐसे में पुलिस पर हमले की घटना ने चिंता बढ़ा दी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari