Advertisement
Supreme Court

CJI – आज देश को मिलेंगे नए सीजेआई, जस्टिस संजीव खन्ना लेंगे शपथ

देश

CJI – आज देश को नए सीजेआई मिलेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी सोमवार को जस्टिस संजीव खन्ना को भारत के 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाएंगी।

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे शुरू किया जाएगा। जस्टिस खन्ना, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की जगह लेंगे और मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी लेंगे।

जस्टिस खन्ना चुनावी बॉन्ड योजना को खत्म करने और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने जैसे अहम फैसलों का हिस्सा रहे हैं। वे 13 मई साल 2025 तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari