CJP Protest – शनिवार के बाद आज रविवार को भी कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर तक एक और मार्च निकालने का आह्वान किया है।
CJP Protest
CJP के तीन प्रमुख सदस्यों—अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका—को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।
प्रदर्शन की कमान अजिंक्य शिंदे संभाल रहे हैं। शिंदे ने ऐलान किया है कि रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता वे पीछे नहीं हटेंगे।
इस बीच, आरोप लगाए गए हैं कि CJP के कार्यक्रम को रोकने के लिए लगाई गई ट्रैफिक पाबंदियां सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करती हैं।
इस मामले में एक केस भी दर्ज किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की एक स्पेशल बेंच आज छुट्टी के दिन इस मामले की सुनवाई करेगी।
सूत्रों के अनुसार, तीनों को पूर्ववर्ती दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 107/151 के तहत एहतियातन हिरासत में रखा गया है. उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
