Advertisement

सीएम गहलोत की तबियत खराब, एसएमएस में एंज्योप्लास्टी

राजस्थान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुरुवार देर रात सीने में तकलीफ और दर्द की शिकायत हुई। इस पर शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री निवास का स्टाफ और चिकित्सा मंत्री डाक्टर रघु शर्मा उन्हे एसएमएस अस्पताल लेकर गए जहां ईसीजी और अन्य जांचे करवाई गई। उनके एक आर्टरी में ब्लाकेज होने की बात सामने आई है। 

Advertisement

 

अशोक गहलोत के सीने में उठे तेज दर्द के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। उनका स्वास्थ्य अब ठीक बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री फिलहाल अस्पताल में डाक्टरों की निगरानी में हैं।

 

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन समेत कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं ने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। गहलोत का आज शाम दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। वहां उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनकी मुलाकात होनी थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari