Advertisement
CM mamata Banerjee

CM Mamamta Banerjee in Gangasagar – आज मुरीगंगा ब्रिज का शिलान्यास करेंगी सीएम,गंगासागर…

बंगाल

CM Mamamta Banerjee in Gangasagar – सीएम ममता बनर्जी आज गंगासागर जाएंगी। वे मुरीगंगा पर ब्रिज का शिलान्यास करेंगी।

Advertisement

CM Mamamta Banerjee in Gangasagar

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेंले की तैयारियों का जायज़ा लेने गंगासागर पहुँचेगी। उसके बाद वे ब्रिज का शिलान्यास करेंगी।

ब्रिज पूरी तरह बन जाने के बाद, दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप से दूसरी तरफ कचुबेरिया तक कुछ ही मिनट में पहुँचा जा सकेगा।

इससे तीर्थयात्रियों और सागर द्वीप के रहने वाले लोगों के लिए गंगासागर तक जाना बहुत ही आसान हो जाएगा।

अबतक काकद्वीप से कचुबेरिया जाने के लिए नदी का रास्ता ही एकमात्र सहारा था। नतीजतन, मानसून के दौरान या किसी भी वजह से नदी में पानी बढ़ जाने पर दिक्कत बढ़ जाती थी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2023 में गंगासागर मेले में जाकर सरकारी पैसे से पुल बनाने का ऐलान किया था।

आज चुनाव से ठीक पहले इसका शिलान्यास होने जा रहा है। 4.75 किलोमीटर लंबा पुल कुल 4 लेन का होगा। इस पर करीब 1670 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari