CM Mamata Banerjee – आज सीएम ममता बनर्जी ने जोड़ासाको विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सत्यनारायण पार्क में विजय उपाध्याय के समर्थन में एक जनसभा की।
CM Mamata Banerjee
इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़ाबाजार मेरे लिए पुरानी जगह है। कोई भी समस्या हो, कार्यक्रम हो मैं बड़ाबाजार पहले आती हूँ।
सीएम ने कहा कि आपने जो जो काम कहा मैंने वह सब किया। ट्रेडर्स कमेटी बनाई, समस्याएं सुलझाई। उन्होंने कहा कि कोलकाता क्या था और अब क्या बन गया है।
सीएम ने कहा कि एक समस्या है पुराने मकानों की जिसे वहां के लोग एक होकर ठीक करने की कोशिश करें जिससे दुर्घटना ना हो। प्लास्टिक का काम प्रयोग करें जिससे अग्निकांड जैसी समस्या न हो।
सीएम ने कहा कि यदि पुराना मकान नया बनाना चाहते हैं तो केएमसी आपके साथ में है। सीएम ने मंच से नोटबंदी जीएसटी का भी जिक्र किया।
सीएम ने पीएम और गृहमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके लोग मुझे मीटिंग करने से रोक रहे हैं। यह लोग बेईमान है, बदमाश है, शैतान है। सीएम ने कहा कि ये झूठे वादे करते हैं।
सीएम ने कहा कि इन्होंने देश को बेच दिया है, नौकरी नहीं दी, 15 लाख नहीं दिए। यहां टीएमसी को भ्रष्टाचारी कहते हैं जबकि भाजपा के हर राज्य में भ्रष्टाचार होता है। महिलाओं पर अत्याचार करते हैं।
सीएम ने कहा सारे देश की बीएसएफ, सीआरपीएफ को यहां ले आए। बाहर से वोटर को ट्रेन में भरकर ला रहे हैं ताकि बिहार, हरियाणा महाराष्ट्र की तरह बंगाल लूट लें।
एविएशन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा कि चुनाव बाद आप यही रहेंगे तब हम आपको मिठाई भेजेंगे।
सीएम ने कहा कि आप मुझसे नहीं लड़ सकते और आप बंगाल जीतना चाहते हैं। हम भाजपा को हराएंगे। उन्होंने बंगाल को टारगेट किया हम दिल्ली को टारगेट करेंगे। उन्होंने कहा जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा।
सीएम ने कहा कि मैं थोड़ी अलग हूं। आप मेरी हत्या कर सकते हैं पर मेरी आवाज नहीं दबा सकते हैं। आप गांधीजी, नेताजी को नहीं मानते हैं, हमारे मनीषियों का रोज अपमान करते हैं। आप नेता नहीं हैं, आपसे अच्छे एक हॉकर है जो कमिटेड रहते हैं।
सीएम ने झालमुडी मामले पर तंज करते हुए कहा कि सब पहले से सेट था। सीएम ने कहा कि इतना झूठा पीएम मैंने कभी नहीं देखा।
सीएम ने एजेंसियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सब एजेंसी बीजेपी की कठपुतली बन गई है सब उनके अनुसार काम कर रही है।
