Advertisement

नेताजी की जयंती पर ममता बनर्जी ने निकाली पदयात्रा

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी आज पूरे रंग में दिखीं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर कोलकाता में उन्होंने न सिर्फ पैदल मार्च किया, बल्कि मंच से जमकर नारे लगाए।

Advertisement

 

इससे पहले उन्होंने शंखनाद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे से पहले ममता बनर्जी ने कोलकाता की सड़कों पर पैदल मार्च कर अपने मंसूबे साफ कर दिया। इस दौरान उन्होंने शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों को साफ संदेश दे दिया है। 

 

ममता बनर्जी की आज की रैली थोड़ी सी अलग दिखी। हालांकि वह पैदल मार्च इससे पहले भी करती आई हैं, लेकिन शंखनाद और मंच से नारेबाजी ऐसी बाते शायद ही अक्सर दिखते हों। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari