Advertisement
breaking news

CM Mamata Banerjee का माइक नही किया गया बंद, यह पूरी तरह से झूठ – वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

दिल्ली

CM Mamata Banerjee – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक हुई।

Advertisement

CM Mamata Banerjee

मीटिंग में शामिल होने पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। उनका माइक बंद कर दिया गया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि ममता बनर्जी ने मीडिया में कहा है कि उनका माइक बंद कर दिया गया, यह पूरी तरह से झूठ है।

ममता बनर्जी के आरोपों पर निर्मला सीतारमण ने कहा, सीएम ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में शामिल हुईं। हम सभी ने उन्हें सुना। हर मुख्यमंत्री को अलॉट किया हुआ समय दिया गया जो हर टेबल पर लगी स्क्रीन पर दिखाई दे रहा था।

उन्होंने मीडिया में कहा कि उनका माइक बंद कर दिया गया था। यह पूरी तरह से झूठ है। हर मुख्यमंत्री को बोलने के लिए उचित समय दिया गया था।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनका माइक बंद कर दिया गया था, जो सच नहीं है। उन्हें झूठ पर आधारित नैरेटिव गढ़ने के बजाय सच बोलना चाहिए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari