Advertisement
mamata banerjee

CM Mamata Banerjee – 90 लाख लोगों के नाम मनमाने ढंग से हटा दिए गए हैं, फिर भी हम जीतेंगे – मुख्यमंत्री ममता

बंगाल

CM Mamata Banerjee – सीएम ममता बनर्जी की आज पांच जनसभाएं होनी है। पहली जनसभा उत्तर 24 परगना के मीनाखा में हुई।

Advertisement

CM Mamata Banerjee

वहाँ, उन्होंने पार्टी की उम्मीदवार, उषारानी मंडल के समर्थन में हारोआ सर्कस ग्राउंड में सभा की। मंच से, उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अपने मनमाने ढंग से मतदाता सूचियों से 90 लाख नाम काट दिए गए हैं फिर भी हम जीतकर आएँगे।

उन्होंने कहा कि आपने हमारे पूरे लोकतंत्र को ठीक वैसे ही बिक्री के लिए रख दिया है,जैसे चैत्र सेल में सामान बेचा जाता है।

सीएम ने कहा कि आज, BJP व्यवस्थित रूप से वोटों को छाँटने की साज़िश रच रही है। वे महिला-विरोधी, किसान-विरोधी, मज़दूर-विरोधी और अल्पसंख्यक-विरोधी हैं। वे केवल ज़बरदस्ती और ताक़त के बल पर बंगाल पर कब्ज़ा करना चाहते हैं।

सीएम ने कहा की भाजपा का चुनावी अभियान करोड़ों रुपयों के दम पर चल रहा है। अगर आपने गलती से भी भाजपा को एक भी वोट दिया, तो आप सब कुछ खो देंगे, आपका अपना अस्तित्व, आपका घर, आपकी गरिमा, आपकी जातिगत पहचान, आपकी धार्मिक पहचान और खुद बंगाल भी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari