Advertisement
CM MAMATA BANERJEE DHARNA

CM Mamata Banerjee ने धरना मंच से की बड़ी घोषणा, 21 फरवरी को राज्य सरकार देगी 100 दिनों के मजदूरों को पैसा, कहा – केंद्र से नहीं मांगेंगे भीख

कोलकाता बंगाल

CM Mamata banerjee ने धरना मंच से बड़ी घोषणा की है। सीएम ने धरना मंच से कहा कि 21 लाख मजदूरों को केंद्र ने 100 दिन के रोजगार का पैसा नही दिया है।

Advertisement

CM Mamata Banerjee

इस मामले में वे पहला पदक्षेप लेते हुए घोषणा करतीं हैं कि 21 फरवरी को वंचितों के खाते में पैसे पहुँच जाएंगे जो राज्य सरकार देगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने पैसा नही दिया है लेकिन राज्य सरकार 21 फरवरी को 21 लाख लोगों को पैसे देगी। उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्र से भीख नही चाहिए।

सीएम की इस घोषणा को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा सीएम ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

सीएम ने कहा कि भाजपा में खुद कुछ करने की क्षमता नही है इसलिए एजेंसियों का सहारा ले रही है। सीएम ने कहा कि हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है।

अभी अरविंद केजरीवाल के पीछे पड़े हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा संविधान को महत्व नही देती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari