Advertisement
sunlight news

कोरोना संक्रमित अब्दुल मन्नान को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया फोन 

कोलकाता
कोलकाता। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अब्दुल मन्नान को फोन कर ममता बनर्जी ने उनका हालचाल जाना है। वह ईएम बाईपास के पास एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार दोपहर सीएम ने उन्हें फोन किया था।
सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई है। सीएम ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और आश्वस्त किया है कि सरकार उनकी हर संभव कोशिश करेगी।
उल्लेखनीय है कि दार्जिलिंग से लौटने के बाद बुधवार को वह पॉजिटिव हुए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनका हालचाल पूछा है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari