CM Suvendu Adhikari – तारातल्ला हादसे के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा फैसले लेता हुए कोलकाता में समस्त निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।
CM Suvendu Adhikari
मुख्यमंत्री ने कहा, “कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन इलाके में निर्माणाधीन काम विशेषकर कमर्शियल और जलाशयों को भर कर बनाए गए बिल्डिंग्स या प्लान पर का काम 31 जुलाई तक रुका रहेगा।
PWD, सिविल डिफेंस, पुलिस, म्युनिसिपैलिटी और फायर डिपार्टमेंट के प्रतिनिधियों वाली एक ऑडिट टीम बनाई जाएगी।
यह टीम बिल्डिंग प्लान की जांच करेगी और साइट्स का निरीक्षण करके पता लगाएगी कि क्या मंज़ूरी देने में कोई गड़बड़ी हुई है।
उसके बाद ही काम फिर से शुरू होगा।” हालांकि, हॉस्पिटल, फायर स्टेशन, मेट्रो और आर्मी से जुड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स को इस रोक से छूट दी गई है।
फिलहाल यह कदम कोलकाता नगर निगम क्षेत्र के लिए उठाया गया है। बाद में इसी तरह की समीक्षा बिधाननगर और हावड़ा में भी कराई जाएगी।
