बर्मिंघम कॉमनवेल्थ का आज दूसरा दिन है और आज के दिन भारत को पहला पदक मिलने की उम्मीद है। भारत को टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक दिलाने वाली महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से देश को पदक की उम्मीद होगी। उनके अलावा आज कई बड़े नाम अपनी किस्मत आजमाएंगे।
ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई के अलावा दूसरे दिन बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी रिंग में उतरेंगी। दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों को हॉकी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और तैराकी समेत कुल 10 खेलों में हिस्सा लेना है।
