Advertisement
breaking news

‘काली’ के मुंह में सिगरेट, हाथ में दिखाया LGBT का झंडा, मचा बवाल

देश

हाल ही में फिल्ममेकर लीना मनिमेकलाई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को देख लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है। इसे ईश निंदा का मामला बताकर लीना को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

Advertisement

 

जारी किए गए फिल्म के उस पोस्टर में काली मां को सिगरेट पीता दिखाया गया है। इतना ही नहीं बल्कि काली मां को हाथ में LGBTQ का झंडा भी दिखाया गया है। लीना ने इस पोस्टर को 2 जुलाई को ट्विटर पर शेयर किया था। सोशल मीडिया पर लीना को काफी ट्रोल किया जा रहा है। जैसे ही यह पोस्टर आया वैसे ही लीना पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया। साथ ही उनका विरोध किया जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari