Advertisement

कांग्रेस का राजघाट पर धरना, पढ़ी गयी संविधान की प्रस्तावना

देश

नई दिल्ली। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली के राजघाट पर नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के मुद्दे पर धरना दिया।

Advertisement

महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर इस धरने की शुरुआत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने की। इसके बाद कांग्रेस के अन्य नेता पहुंचे। इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल रहे। इसके अलावा कांग्रेस नेता अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा सहित कई नेता धरने में शामिल दिखाई दिए।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।

इससे पहले यह धरना रविवार को किया जाना था लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया था।

रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकता संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर दोनों विषयों पर सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने कहा था कि दोनों का भारत के किसी भी धर्म, मत और संप्रदाय के लोगों से कोई संबंध नहीं है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari