Advertisement

Congress का लालबाजार अभियान, पुलिस से झड़प, हिरासत में लिए गए अब्दुल मन्नान, प्रदीप भट्टाचार्य सहित कई

कोलकाता

Congress ने आज आरजीकर घटना के विरोध में कांग्रेस ‘लालबाजार अभियान’ बुलाया। कॉलेज स्क्वायर से जुलूस शुरू हुआ। लेकिन जब जुलूस फियर्स लेन से लालबाजार की ओर बढ़ रहा था तो पुलिस ने उसे रोक दिया।

Advertisement

Congress

जुलूस को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पुलिस बैरिकेड को पार करने की कोशिश की। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कई कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अब्दुल मन्नान, प्रदीप भट्टाचार्य, अमिताभ चक्रवर्ती, मीता चक्रवर्ती, संतोष पाठक, रोहन मित्रा और कई अन्य को हिरासत में लिया गया है।

पार्टी के बड़ाबाजार जिला कमिटी द्वारा मंगलवार को मार्च की घोषणा की गई थी। आरजीकर घटना के विरोध में और पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग के लिए इसे ‘लालबाजार अभियान’ किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari