Advertisement
breaking news

पेट्रोल – डीजल के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आज प्रदर्शन

देश

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आज प्रदर्शन करने वाली है। कांग्रेस के सभी सांसद सुबह 9 बजे विजय चौक पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement

 

माना जा रहा है कि कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि प्रदर्शन में सोनिया गांधी के शामिल होने पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘प्रधानमंत्री की Daily To-Do List. 1. पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं, 2. लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं, 3. युवा को रोजगार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं, 4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं और 5. किसानों को और लाचार कैसे करूं।’ 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari