Advertisement
breaking news

मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रदर्शनकारी किसानों को बताया ‘मवाली’… गरमाई सियासत

देश

किसान आंदोलन को लेकर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी का एक विवादित बयान सामने आया है। मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को मवाली करार दे दिया।

Advertisement

 

इतना ही नही उन्होनें कहा कि प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं है. उन्होंने तर्क दिया कि इस प्रदर्शन की आड़ में कुछ बिचौलियों की मदद की जा रही है।

 

इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के इस आंदोलन को खत्म करने के लिए बातचीत से हल निकालने पर जोर दिया था। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हम किसानों के साथ बातचीत करने को तैयार हैं और हम पहले भी बात करते रहे हैं। मोदी सरकार किसान हितेषी सरकार है। इसके बाद अब विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी का यह बयान सामने आया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari