breaking news

Cooch Behar – तृणमूल नेता को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Cooch Behar – कूचबिहार में तृणमूल नेता को गोली मारी गई है। दो नंबर ब्लॉक के पंचायत समिति के राजू दे को गोली लगी है।

Cooch Behar

गंभीर रूप से घायल होने पर राजू दे को कूचबिहार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि उनके हाथ में गोली लगी है।

घटना को लेकर राजनीतिक तनाव पैदा हो गया है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने भाजपा पर उंगली उठाई है। दूसरी ओर, भगवा खेमे का दावा है कि तृणमूल में गुटीय संघर्ष के कारण राजू को गोली मारी गई।

गुरुवार रात पार्टी का काम निपटा कर राजू घर लौट रहे थे। उन्हें उनके घर के पास ही गोली मार दी गई। बदमाश एक कार में सवार होकर आए थे। वे कार से उतरे और उन पर गोलियां चला कर फरार हो गए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सीसीटीवी फुटेज में कार की तस्वीर कैद हो गई है।” डॉक्टरों ने कहा है कि राजू दे खतरे से बाहर हैं।

Share from here