Advertisement
breaking news

कुचबिहार के सीताई में तृणमूल विधायक के बेटे पर हमला

बंगाल

कुचबिहार के सीताई में तृणमूल विधायक के बेटे पर हमला हुआ है। विधायक जगदीश बर्मा बसुनिया के बेटे कुंतल को कथित तौर पर बुरी तरह पीटने का आरोप है।

Advertisement

 

विधायक ने दावा किया कि उनका बेटा बीती रात बाइक से घर लौट रहा था। सड़क पर कुछ बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल विधायक के बेटे को स्थानीय ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

सीताई के तृणमूल विधायक ने आरोप लगाया कि पिटाई के पीछे भाजपा समर्थित बदमाशों का हाथ है। वही भाजपा ने इसे नकारते हुए कहा कि यह हमला आपसी गुटबाजी के चलते हुआ है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari