Advertisement

असम में कोरोना से पहली मौत

अन्य

गुवाहाटी। असम के पहले कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई है। असम में कोविड-19 से ग्रस्त मरीज की यह पहली मौत है। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने शुक्रवार सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी। 

Advertisement

उन्होंने बताया कि सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हैलाकांदी निवासी 65 वर्षीय इस व्यक्ति का इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे गुरुवार को आईसीयू में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari