कोरोना वायरस का कहर अभी थमा भी नहीं था कि अब कोरोना का नया स्ट्रेन चिंताएं बढ़ा रहा है। अब भारत में भी कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि हो चुकी है। भारत में 6 लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है। ये 6 लोग ब्रिटेन की यात्रा से वापस देश लौटे हैं। वहीं जिन लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है, उन्हें आइसोलेट किया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
इनमें 3 सैंपल की NIMHANS, बेंगलुरु में पुष्टि हुई है। इसके अलावा 2 CCMB, हैदराबाद में मिले हैं और 1 NIV, पुणे मिला है। वहीं जिन लोगों के सैंपल नए स्ट्रेन से पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें राज्य सरकारों के जरिए निर्देश दिए गए अलग कमरे में आइसोलेट किया गया है।
