Advertisement
breaking news

Trump on Iran – ट्रंप की ईरान को धमकी, अगर 48 घंटे में नही खोला होर्मुज तो..

विदेश

Trump on Iran – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोलने के लिए ईरान को 48 घंटे का कड़ा अल्टीमेटम दिया है।

Advertisement

Trump on Iran

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए चेतावनी दी कि यदि इस समय सीमा के भीतर स्ट्रेट को बिना किसी खतरे के पूरी तरह खोल नहीं दिया, तो अमेरिका ईरान के विभिन्न पावर प्लांट्स पर हमला कर तबाह कर देगा।

ट्रंप ने कहा कि इसकी शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से की जाएगी। ट्रंप ने यह पोस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 5:14 बजे की, जिसके अनुसार ईरान को मंगलवार सुबह तक समय मिला है।

ईरान ने साफ कहा- अगर हमला हुआ तो जवाब मिलेगा. अमेरिका और इजराइल के ऊर्जा ढांचे पर हमला करेंगे। समुद्री और IT इंफ्रास्ट्रक्चर भी निशाने पर है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari