देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14 हजार 989 नए मरीज मिले हैं। 98 मरीजों की मौत हुई, जबकि 13 हजार 123 लोग रिकवर हुए। देश में अब तक कोरोना के 1 करोड़ 11 लाख 39 हजार 516 केस हो चुके हैं। देश में अब तक 1 लाख 57 हजार 346 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 1 करोड़ 8 लाख 12 हजार 44 लोग इस वायरस को मात दे चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 1 करोड़ 56 लाख 20 हजार 749 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। भारत में अभी 1 लाख 70 हजार 126 एक्टिव केस हैं।
