देश मे कोरोना के 26,567 नए मामले सामने आए और 385 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 97,03,770 हो गई है। इनमें से 1,40,958 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
अगर सक्रिय मामलों की बात करें तो इनकी संख्या घटकर 3,83,866 हो गई है। बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 39,045 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 91,78,946 हो गई है।
Post Views: 433
