Advertisement

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने किया नजरबंद – आप

दिल्ली

किसान आंदोलन और भारत बंद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है। यह आरोप आम आदमी पार्टी (आप) ने लगाया है। आप का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के सिंधु बॉर्डर से लौटने के बाद कल से नजरबंद जैसे हालात बनाए गए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल की सभी बैठक रद्द कर दी गई है।

Advertisement

 

आप का आरोप है कि गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे ना केजरीवाल से कोई मिलने आ सकता है और ना वो कहीं बाहर जा सकते हैं।

 

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर दिल्ली पुलिस के नॉर्थ जिले के डीसीपी का कहना है कि ये झूठ और बेबुनियाद आरोप है। वहां हमारी फोर्स तैनात है। अरविंद केजरीवाल कल शाम 8 बजे भी कहीं निकले थे और रात 10 बजे के लगभग वापस लौटे थे कोई समस्या नहीं है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari