Advertisement

देश मे कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, 24 घंटे में 36,469 संक्रमित

देश

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमण के नए मामलों में हाल के समय की सबसे कम गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में कोविड-19 के 36,469 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 72 लाख को पार कर गई है।

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 36,469 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 488 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के चलते अब तक देश में 79,46,429 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 72 लाख से अधिक मरीज वायरस से ठीक हुए हैं। कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 72,01,070 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 63,842 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं।

देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार सात लाख से नीचे बने हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,25,857 है, वहीं, कोविड-19 के चलते अब तक देश में 1,19,502 लोगों की मौत हुई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari