देश मे 24 घंटे में कोरोना के 37,975 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 92 लाख के करीब पहुंच गए हैं। जिनमें से 86,04,955 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91,77,840 हो गए हैं। वहीं 480 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,34,218 हो गई है।
24 घंटे में 42314 लोग ठीक हुए हैं। देेेश में अभी 4,38,667 लोगों का इलाज चल रहा है।