Advertisement
breaking news

भारत मे स्नैक वीडियो समेत 43 मोबाइल एप बैन

देश

भारत सरकार ने 43 और मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। सरकार ने आईटी ऐक्ट की धारा 69-A के तहत इन ऐप्स को भारत में यूजर्स के डेटा तक पहुंच को ब्लॉक कर दिया है। इससे पहले जून, जुलाई और सितंबर में भी भारत ने चाइनीज मोबाइल ऐप्स को बैन किया था।

Advertisement

सरकार ने अब जिन 43 ऐप्स को बैन किया है उनमें स्नैक वीडियो जैसे कई लोकप्रिय ऐप शामिल हैं। टिकटॉक पर बैन के बाद स्नैक वीडियो तेजी से उसके विकल्प के तौर पर उभरा था। ये भी चाइनीज ऐप है। इन 43 मोबाइल ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई है कि सरकार को इनपुट मिले थे कि ये भारत की संप्रभुता, अखंडता, सुरक्षा और पब्लिक ऑर्डर के प्रति पूर्वाग्रह वाली गतिविधियों में शामिल थे।

इन ऐप्स पर पाबंदी
1. अली सप्लायर मोबाइल ऐप
2. अलीबाबा वर्कबेंच
3. अली एक्स्प्रेस-स्मार्ट शॉपिंग, बेटर लिविंग
4. अली पेय कैशियर
5. लालामूव इंडिया- डिलीवरी ऐप
6. ड्राइव विद लालामूव इंडिया
7. स्नेक वीडियो
8. कैम कार्ड- बिजने कार्ड रिडर
9. कैम कार्ड- BCR (वेस्टर्न)
10. सोल
11. चाइनीज सोशल- डेटिंग ऐप
12. डेट इन एशिया
13. वि डेड- डेटिंग ऐप
14. फ्री डेटिंग ऐप
15. एडोर ऐप
16. ट्रूली चाइनीज- डेटिंग ऐप
17. ट्रूली एशियप- डेटिंग ऐप
18. चाइना लव
19. डेट माइ ऐज
20. एशियन डेट
21. फ्लर्ट विश
22. गायज ओनली डेटिंग
23. ट्यूबिट- लाइव स्ट्रीम
24. वि वर्क चाइना
25. फस्ट लव लाइव
26. रिला
27. कैशियर वॉलेट
28. मैंगो टीवी
29. एमजीटीवी
30. विटीवी- टीवी वर्जन
31. विटीवी- सीडीरामा
32. विटिवी लाइट
33. डिंग टॉक
34. आइडेंटिटी वी
35. आइसोलेंड 2
36. बॉक्स स्टार
37. हीरोज इवोलवड
38. हैप्पी फिश
39. जैलीपॉप मैच
40. टाओबा लाइव
41. मंचकिन मैच
42. कॉन्क्विस्टा ऑनलाइन II
43. लकी लाइव

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari