24 घंटे में कोरोना के 48 हजार 648 नए मामले मिले हैं जिसके बाद देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 80 लाख 88 हजार 851हो गया है।
24 घंटे में 563 लोगों की जान गई है और संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 21 हजार 90 मरीजों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 57,386 मरीज ठीक हुए हैं अब तक 73 लाख 73 हजार 375 लोग ठीक हो चुके हैं। 85 दिन बाद एक्टिव केस घटकर 6 लाख से कम हो गए हैं। अब देश में 5 लाख 94 हजार 386 मरीजों का इलाज चल रहा है।
