Advertisement
sunlight news

कुलगाम में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या

जम्मू कश्मीर
  1. कुलगाम। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार रात भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महासचिव फिदा हुसैन समेत 3 नेताओं की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के तीन नेताओं की हत्या किये जाने की निंदा की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तेज युवा थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन अपने दो साथियों उमर राशिद बेग और उमर हन्नान के साथ रात 8 बजे के करीब घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में वाईके पोरा इलाके में घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गए। भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल भाजपा कार्यकर्ताओं उमर राशिद बेग और उमर हन्नान को अस्पताल भेजा गया लेकिन उन्हें भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हमले के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस और सेना ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस सेना के साथ मिलकर इलाके के एक-एक घर की तलाशी ले रही है। बताया गया है कि आतंकी एक वाहन पर सवार होकर आए थे। हमला करने के बाद मौके से भाग गए। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari