देश मे फिर कोरोना मामलों में उछाल, 24 घंटे में 63,509 संक्रमित

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भारत में कोरोना वायरस के रोजाना आने वाले मामलों में आज फिर बढ़ोतरी देखी गई है। कल जहां बीते 24 घंटे में 55 हजार नए पॉजिटिव केस सामने आए थे, वहीं आज 63 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। हालांकि ये आंकड़े भी उन दिनों की तुलना में कम हैं, जब रोजाना 90 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 63,509 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही 730 मरीजों की इस महामारी ने जान ले ली है।

 

देश में अब तक कोरोना के कुल 72,39,390 मामले हो चुके हैं। इनमें से 8,26,876 एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही  63,01,928 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना महामारी ने भारत में 1,10,586 मरीजों की जान ले ली है। बीते 24 घंटे में 74,632 मरीज़ ठीक हुए हैैं।

Share from here