Advertisement

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 96,551 नए मामले, 1,209 लोगों की मौत

देश
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 96 हजार 551 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 45, 62, 415 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,209 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 76,271 हो चुकी है।
शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,43,480 एक्टिव मरीज हैं। लेकिन राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 35,42,664 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश का रिकवरी रेट घटकर 77.64 प्रतिशत हो गया है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari