Advertisement

देश में कोरोना के 7,964 नए मरीज, 265 की मौत

देश
  • 82,370 मरीज इलाज के बाद हुए स्वस्थ
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब एक लाख 73 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,964 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा नए मामलों आने का रिकॉर्ड है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,73,763 पर पहुंच गई है।
वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 265 मौतें दर्ज हुई है। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4971 तक पहुंच गई है। शनिवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 86,422 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,264 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 82,370 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

 

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari