Advertisement

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 हजार के पार, मरने वालों की संख्या हुई 377

देश
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड के मरीजों की संख्या ग्यारह हजार के पार हो गई है। पिछले 24 घंटों में ही 1076 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 11,439 हो गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
पिछले 24 घंटे में 38 मौतें दर्ज हुई हैं। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 377 तक पहुंच गया है। बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 76 मरीज विदेशी भी हैं। जबकि राहत भरी खबर यह है कि कोरोना संक्रमित 1306 मरीज स्वस्थ्य होकर घर वापस जा चुके हैं।
दूसरी ओर देश के पूर्वोत्तर राज्यों में लॉकडाउन के समय कोरोना का संक्रमण पहुंचा है। हालांकि इन राज्यों में मरीजों की संख्या कम और स्थिर रही है। इनमें मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा हैं। मंगलावर को मेघालय में एक कोरोना का मरीज सामने आया है, यानी देश में लॉकडाउन के खत्म होते होते देश के उन इलाकों में भी कोरोना फैल गया जहां लॉकडाउन से पहले एक भी मामला नहीं था।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari