Advertisement

1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी लगेगा टीका

देश

कोरोना से जंग के खिलाफ बड़ा फैसला लिया गया है। 1 अप्रैल से देश में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगेगा। केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंगलवार को इस फैसले को मंजूरी दी गई है।

Advertisement

 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी। जावड़ेकर ने कहा कि सभी पात्र लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।

 

उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में यह सबसे असरदार कवच है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें कम से कम एक से डेढ़ साल तक और मास्क लगाने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस दौर में कोरोना से लड़ाई में ढिलाई नहीं बरती जा सकती।

 

फिलहाल देश भर में 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लग रहा है, जबकि 45 साल से अधिक के उन लोगों का टीकारण किया जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari