Advertisement

देश में आज से कोरोनावायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान

देश

भारत में आज से कोरोनावायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुबह 10:30 बजे देश में पहले चरण के COVID-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

Advertisement

 

लगभग सभी राज्यों में वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी है।DCGI की ओर से आपातकालीन इस्तेमाल के लिए सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड (Covishield) और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) को मंजूरी दी गई है। पहले फेज़ में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी।

 

पूरे देश में एक साथ टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी और सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसके लिए कुल 3,006 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari